झारखंड आंदोलनकारी महासभा के तत्वाधान में झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय स्तरीय बैठक रविवार को चास के पुपुनकी स्थित सभागार में हुई. अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी पार्वती चरण महतो व संचालन कुमाेद महतो ने किया. बैठक में बोकारो, धनबाद, रामगढ़ व रांची जिला के आंदोलनकारी शामिल हुए. मुख्य अतिथि महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि वर्षों से अपनी मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष कर रहे हैं. लेकिन सरकार ने सकारात्मक कदम नहीं उठाया है. आने वाले समय में सभी आंदोलनकारी साथ मिल कर अंतिम लड़ाई लड़ेंगे और अपने उद्देश्यों में सफल होंगे. कहा कि कुछ लोगों ने निजी लाभ के लिए गलत लोगों को झारखंड आंदोलनकारी चिह्नित कर दिया है. आंदोलन कर सभी फर्जी आंदोलनकारियों को चिह्नित किया जायेगा.
आंदोलनकारियों के हित में ठोस निर्णय लेने की मांग
पार्वती चरण महतो ने कहा कि सरकार सभी आंदोलनकारियों को समान रूप से सम्मान, नियोजन और पेंशन की सुविधा दे. राज्य सरकार को कम से कम दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मॉडल को लागू करना चाहिए. आंदोलनकारियों को भ्रामक तत्वों से सावधान रहने की जरूरत है. राज्य के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संघर्ष तेज करने की जरूरत है. राज्य की वर्तमान सरकार आंदोलन की उपज है, इसलिए उसे आंदोलनकारियों के हित में ठोस निर्णय लेना चाहिए. मौके पर विशिष्ट अतिथि केंद्रीय महासचिव शिवशंकर शर्मा, केंद्रीय उपाध्यक्ष किशोर किस्कू, महासचिव भोला मांझी, विनीता खोलको सहित रामगढ़ जिला सचिव देवकी प्रसाद, कोषाध्यक्ष आदित्य महतो, सागो देवी, सीता देवी, अरुण महतो, फलहारी महतो, गोपाल महतो, कुमुद महतो, रूपलाल महतो, लक्ष्मण महतो, खगेन महतो, सुभाष महतो, विजय मिश्रा, मकसूद अंसारी, मुन्ना अंसारी, कंचन महतो, किशन महतो, चेतन दास, पिंटू दास, फनी नापित, राजा बाबू अंसारी आदि उपस्थित थे.
