Bokaro News : मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया कसमार प्रखंड का दौरा

Bokaro News : दिवंगत धर्मेंद्र घासी के परिजनों से मिले, अन्य कार्यक्रमों में भी हुए शामिल

Bokaro News : राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रविवार को कसमार प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कई सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लिया. मंत्री सबसे पहले कसमार थाना क्षेत्र के चट्टी बाजारटांड़ पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में हुए हादसे में मृत धर्मेंद्र घासी (32 वर्ष) के परिजनों से मुलाकात की. धर्मेंद्र की मृत्यु बीते शुक्रवार को इन्वर्टर की बैटरी बदलने के दौरान हो गयी थी. मंत्री श्री प्रसाद ने घटना की जानकारी ली तथा मृतक के पिता तुलसी घासी और अन्य परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार आपके साथ हैं. उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया. इसके बाद मंत्री मोचरो गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त स्पेशल असिस्टेंट पूर्णेंदु शेखर मुखर्जी के पोते तथा पार्टी कार्यकर्ता धर्मेंदु शेखर के भतीजे के अन्नप्रासन कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चे को आशीर्वाद दिया. अंत में मंत्री श्री प्रसाद कसमार (गर्री) में आयोजित जलसा कार्यक्रम में भी शामिल हुए और लोगों को संबोधित किया. दौरा के क्रम में मंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान भी किया. कार्यक्रमों प्रमुख नियोती कुमारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, अंजुमन कमेटी के सदर मो. शेरे आलम, प्रखंड सचिव सोहेल अंसारी, पंसस प्रिया देवी, पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार, सुभाष ठाकुर, जानी बाबू, कृष्णा घासी, फारुख अब्दुला, प्रताप घासी, कपिल कुमार चौबे, सुरेश दे, मनोहर मुंडा, हीरालाल जायसवाल, प्रताप सिंह, दुर्गा प्रजापति, तिमिर मुखर्जी, जितेंदु शेखर मुखर्जी, नोनी गोपाल मुखर्जी, रूपा मुखर्जी, पूजा गोस्वामी, स्मिता हाजरा, देवेंदु, अभिषेक और ईशान सहित कई स्थानीय लोग व पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >