Bokaro News : हिंडोल जतरा मेला में लोगों संग थिरके मंत्री

Bokaro News : गोमिया प्रखंड के गांगपुर में वार्षिक माघ बोंगा हिंडोल जतरा मेला का आयोजन हुआ.

गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुआटांड़ पंचायत के गांगपुर में वार्षिक माघ बोंगा हिंडोल जतरा मेला का आयोजन मंगलवार को हुआ. सर्वप्रथम हिंडोल जतरा स्थान में आदिवासियों ने विधि-विधान के साथ गाँवां देवती की पूजा की. झूले में झूल कर परंपरा का निर्वहन किया. इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ. मुख्य अतिथि सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं. लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों का सजीव प्रतीक है. इस धार्मिक स्थल का समुचित विकास किया जायेगा. उन्होंने पारंपरिक नृत्य अखाड़ा का उद्घाटन किया और मांदर बजा कर लोगों के साथ थिरके. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लुदू मांझी, पंसस मदन महतो, सुनील मरांडी, शनिचरवा टुडू, किशुन हेंब्रम, तुलसी महतो, प्रकाश प्रजापति, अशोक ठाकुर, सुमित महतो, शमशेर आलम आदि थे. आयोजन में समिति के अध्यक्ष सोहन हेंब्रम, सचिव संजय हांसदा, कोषाध्यक्ष सुखलाल हांसदा, सुभाष हांसदा, विनोद हांसदा, आसीन सोरेन, लुदु घटवार आदि का योगदान रहा. इधर, मंत्री ने टीकाहारा पंचायत के अंबाडीह में मांझी हाउस का शिलान्यास किया.

ढोरी बस्ती लक्ष्मी नारायण महायज्ञ पांच से, किया गया ध्वजारोहण

फुसरो ढोरी बस्ती स्थित बाबा गणपति धाम में पांच फरवरी से सात दिवसीय श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं 34वां वार्षिक गणेश मेला शुरू होगा. यज्ञ को लेकर मंगलवार को समिति की ओर से ध्वजारोहण किया गया. यज्ञाचार्य हरिशरणम कुटीर बी देवघर के हीरालाल शास्त्री (वेदाचार्य) ने ध्वजारोहण कराया. यजमान के रूप में समिति के सचिव चंद्रिका विश्वकर्मा व उनकी पत्नी पूर्व पार्षद बिलासी देवी थे. मौके पर पुजारी शिव शंकर पांडेय, समिति के संरक्षक गिरिजा गिरि, अध्यक्ष धनेश्वर महतो, उपाध्यक्ष आकाश कर्मकार, उप सचिव लालमोहन महतो, जयप्रकाश गिरि, मेला प्रभारी रवि कुमार गिरि, कोषाध्यक्ष गणेश कुमार, लालू गिरि, घनश्याम महतो, सुधाकर महतो, पुरुषोत्तम महतो, दिलीप कुमार महतो, महेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >