जरीडीह थाना क्षेत्र के शांतिनगर में मनोज सिन्हा के बंद घर से लाखों की संपत्ति की चोरी हो गयी. इसमें पांच लाख रुपये के जेवरात, करीब 30 हजार रुपये नगद, टीवी, गैस सिलेंडर, बर्तन आदि शामिल हैं. श्री सिन्हा ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य बिहार के मुंगेर गये हुए थे. सोमवार को वापस लौटने पर चोरी का पता चला. घर के सभी ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरे पड़े थे. सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गयी. थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो ने बताया कि आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू की जायेगी.
Bokaro News : जरीडीह में बंद घर से लाखों की चोरी
Bokaro News : जरीडीह थाना क्षेत्र के शांतिनगर में मनोज सिन्हा के बंद घर से लाखों की संपत्ति की चोरी हो गयी.
