सेल के नये मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) दिलीप कुमार ने सोमवार को पदभार संभाला. इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स (आइआरएसएमइ) के वरिष्ठ अधिकारी रहे दिलीप कुमार के पास ट्रेन संचालन, रोलिंग स्टॉक के रखरखाव और मानव संसाधन प्रबंधन में दो दशकों से अधिक का अनुभव है. आइआइटी, बीएचयू से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने वाले श्री कुमार को राष्ट्रीय उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार (2016) और सर्वश्रेष्ठ नवाचार के लिए रेलवे बोर्ड का उत्कृष्टता प्रमाण पत्र (2018-19) मिला है. इनसीड सिंगापुर और आईक्लिफ कुआलालंपुर, मलेशिया से उन्नत प्रबंधन कार्यक्रम और एआरआइ शिकागो, यूएसए में वैगन बोगी डिजाइन का विशेष प्रशिक्षण भी ल लिया है.
Bokaro News : सेल के नये सीवीओ ने पदभार संभाला
Bokaro News : सेल के नये सीवीओ ने पदभार संभाला.
