बोकारो. एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-04 एफ, बोकारो के विद्यार्थियों ने नीट-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है. विद्यालय की छात्रा अक्सा फलक ने नीट-2026 में 612 अंक प्राप्त करते हुए 99.65 परसेंटाइल हासिल किया.
विषयवार प्रदर्शन में जीव विज्ञान में 98.59 परसेंटाइल, रसायन विज्ञान में 99.91 परसेंटाइल व भौतिकी में 98.99 परसेंटाइल प्राप्त किया. उन्हें एआइआर 6742 व ओबीसी कैटेगरी रैंक 2858 प्राप्त हुई. वहीं विद्यालय की 2025 बैच की छात्रा हर्षिता कुमारी राज ने 96.5609194 परसेंटाइल हासिल किया. उन्हें एआईआर 68398 व कैटेगरी रैंक 2413 प्राप्त हुई.
इसी प्रकार 2025 बैच के छात्र मन्नत राज ने 98.1949552 परसेंटाइल प्राप्त करते हुए एआईआर 35613 व कैटेगरी रैंक 17373 हासिल की. इसके अलावा विद्यालय के विद्यार्थियों कृष्णा शर्मा ने 430 अंक, निकिता ने 350 अंक, आदित्य ने 264 अंक तथा संदीप ने 260 अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की.
विद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है. अक्सा फलक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मो. इशहाक अंसारी, माता शबनम खातून व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया.
