Bokaro News : तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में आठ मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर सोमवार को न्यायिक पदाधिकारी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम अनिल कुमार ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि आगामी लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जो भी नोटिस न्यायालय से भेजा जाए, उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया जाये, ताकि अधिक से अधिक मामले का राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन संभव हो सके. कहा कि पुराने मामलों के निष्पादन के लिए सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के निर्देश पर कई दिशा निर्देश दिये गये हैं. उस पर कार्य करते हुए संबंधित व्यक्ति को नोटिस, वारंट जारी किया गया है. इसलिए आप भी उस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को नोटिस का तामिला और वारंट पर कार्रवाई करें, ताकि मामलों का त्वरित निष्पादन हो सके. कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि लोक अदालत की सफलता के लिए आप सभी का सहयोग बहुत जरूरी है. ज्यादा मामले पारिवारिक विवाद के कारण ही उत्पन्न होता है इसलिए हमें जैसे ही पारिवारिक विवाद के मामले की जानकारी हो, उसे वहीं समझा कर विवाद समाप्त करने की कोशिश करना चाहिए. जिला जज द्वितीय सूर्यमणि त्रिपाठी ने भी कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निष्पादन किया जाता है, जिसमें प्रशासन का भी सहयोग मिलता है और उम्मीद है कि आगे भी यह परंपरा जारी रहेगा. बैठक में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने न्यायिक पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि जितने भी नोटिस थाना में पहुंचेंगे सभी का तामिला होगा. मंच संचालन व स्वागत भाषण एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने दिया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन मुंसिफ शिवराज मिश्रा ने दिया. धन्यवाद ज्ञापन किया. बैठक में सब जज द्वितीय राजेश रंजन कुमार, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, अधिवक्ता सुभाष कटरियार, जीवन सागर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से अजीत कुमार, शशि शेखर कुमार, नित्यानंद भोक्ता, कुमार विक्रम सिंह, टीकेश्वर मेहता, दुर्गा चरन मुर्मू, सुमन कुमारी, भजन लाल महतो, अर्जुन राम, रजी अहमद, बीरेंद्र कुमार मंडल, उज्ज्वल कुमार, जेम्स कुजूर, जुंबल सिंह सहित अनुमंडल के कई पुलिस पदाधिकारी सहित दीपक कुमार गुप्ता, कृष्णा रजक, उपासी देवी, अतिशय कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
