Bokaro News : महाराज जरासंध की जयंती मनी

Bokaro News : साड़म के जरासंध नगर में शनिवार को महाराज जरासंध की जयंती मनायी गयी.

ललपनिया, साड़म के जरासंध नगर में शनिवार को चन्द्रवंशी समाज द्वारा महाराज जरासंध की जयंती मनायी गयी. ध्वजारोहण के बाद पूजा हुई. महाराज जरासंध की तसवीर पर पुष्प अर्पित किये गये. वक्ताओं ने कहा कि महाराज जरासंघ चन्द्रवंशियों के कुल देवता और पूर्वज हैं. उनके उपदेशों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें. मौके पर महाराज जरासंध मंदिर निर्माण के लिए भूमि दान देने वाले भंडारी परिवार की वंशज बसंती देवी को मंदिर निर्माण समिति द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. मौके पर मिथुन चन्द्रवंशी, पंसस गीता देवी, जगदीश राम, दिनेश प्रसाद, भगवान दास राम, हीरालाल रवानी, धनेश्वर प्रसाद, सुजीत प्रसाद, शमसेर सिंह, अखिलेश प्रसाद, ओमप्रकाश भंडारी, रवि प्रसाद, राजेश राम, सिकंदर चन्द्रवंशी, किरण देवी, बिंदा देवी, रीना देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >