Bokaro News : बोकारो के लोगों में बढ़ रही है लीवर की परेशानी

Bokaro News : बदलती जीवनशैली व गलत खानपान के कारण बोकारो के लोगों में लीवर की परेशानी बढ़ रही है.

बदलती जीवनशैली व गलत खानपान के कारण बोकारो के लोगों में लीवर की परेशानी धीरे-धीरे बढ़ रही है. जिले के लगभग 350 लोग हर माह लीवर की समस्या लेकर डॉक्टरों के पास पहुंचते हैं. इसमें अधिकतर युवा हैं. दो प्रतिशत लोगों को बड़े शहरों में जाकर इलाज कराने की जरूरत पड़ती है. बोकारो में लीवर की बीमारियों को लेकर कोई स्पेशल अस्पताल या चिकित्सक नहीं है. बोकारो के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ एके चौधरी, डॉ एचके मिश्र, डॉ इरफान अंसारी, डॉ शहनवाज अनवर, डॉ रणधीर कुमार सिंह, डॉ मनोज श्रीवास्तव, डॉ निरंजन कुमार, डॉ सुजीत कुमार सिंह, डॉ सतीश कुमार आदि ने बताया कि लीवर ट्रांसप्लांट वाले मरीजों की संख्या इक्का-दुक्का है. अधिकतर मरीज पेट दर्द की समस्या लेकर आते हैं. लीवर फंक्शन जांच के बाद लीवर में थोड़ी परेशानी दिखती है, जो सामान्य दवा से ठीक हो जाती है. परेशानी की मुख्य वजह ज्यादा मात्रा में जंक फूड, तेल-मसाला व रेड मीट का उपयोग व अल्कोहल सहित अन्य नशा का सेवन हैं. लीवर की बीमारियों के इलाज को लेकर नये-नये शोध हो रहे हैं.

चिकित्सकों की सलाह

खाने में अधिक तैलीय पदार्थ का उपयोग नहीं करें. ताजा भोजन लीवर समेत सभी अंगों के लिए लाभदायक है. पपीता लीवर को स्वस्थ व तंदुरूस्त रखता है. चुकंदर और हल्दी का सेवन करें. पालक का जूस का सेवन भी लाभकारी है.

डॉ शिव शंकर पांडेय, जिला आयुष पदाधिकारी, कैंप दो, बोकारो

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी व रस्पबेरी फैटी लीवर से टॉक्सिन बाहर निकालते है और पाचन तंत्र को ठीक रखते है. रोजाना एक कली लहसुन खाने से लीवर स्वस्थ रखता है. हरी पत्तियों वाली सब्जियां भी लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करती है.

डॉ इरफान अंसारी, सर्जन, मुस्कान अस्पताल, चास

लीवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है. इसे सुरक्षित रखने के लिए अनुशासित जीवनशैली जरूरी है. प्रतिदिन कम से कम छह घंटे की नींद लें. शराब व सिगरेट से दूर रहे. जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक का उपयोग नहीं करें. मछली, दाल व हरी सब्जियों काे प्राथमिकता दें. डॉ कामख्या, वरिष्ठ फिजिशियन, सदर अस्पताल, कैंप दो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >