किराना दुकान की आड़ में बेची रही थी शराब

किराना दुकान की आड़ में बेची रही थी शराब

गांधीनगर. गांधीनगर थाना क्षेत्र में कुरपनियां पेट्रोल पंप के समीप एक किराना दुकान की आड़ में अवैध अंग्रेजी शराब बेचने के धंधा चल रहा था. प्रदीप कुमार साव की इस दुकान में रविवार की शाम को गांधीनगर थाना की पुलिस एवं बोकारो उत्पाद विभाग ने छपामारी कर काफी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया. किंगफिशर फाइनेस्ट स्ट्रांग बियर 650 एमएल के 60 बोतल, किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बियर 500 एमएल के 40 केन, नाइट गर्ल व्हिस्की 750 ए���एल के दो बोतल, ब्लैक टाइगर व्हिस्की के पांच बोतल, 8 पीएम प्रीमियम ब्लैक ईलाइट व्हिस्की 180 एमएल के आठ बोतल मिले. दुकान के मालिक प्रदीप कुमार साव को पुलिस ने सोमवार को तेनुघाट जेल भेज दिया. छापामारी में गांधीनगर थाना प्रभारी पिंटू महथा व उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक कृष्णा कुमार प्रजापति सहित सशस्त्र बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >