Lalu Prasad Yadav Birthday : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद को दी जन्मदिन की बधाई, चतरा में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने ऐसे सेलिब्रेट किया बर्थडे

Lalu Prasad Yadav Birthday, रांची न्यूज : राजद (राष्ट्रीय जनता दल) सुप्रीमो व बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद का आज (11 जून) जन्मदिन है. झारखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका 74वां जन्मदिन मनाया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लालू प्रसाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई दी. चतरा में इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सामाजिक न्याय, एकता के प्रतीक, गरीबों, शोषितों और वंचितों के लिए हमेशा संघर्षशील बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की.

Also Read: पेट्रोल, डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, बढ़ती महंगाई के बहाने सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने ट्वीट कर लालू प्रसाद को बधाई दी है. उन्होंने जानकारी दी है कि सामाजिक न्याय के महानायक लालू प्रसाद का जन्मदिन चतरा के राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा मनाया गया. इस दौरान ईश्वर से उनकी लंबी उम्र की कामना की गयी.

Also Read: सरकारी फाइलों में दबकर रह जा रहे पेंशन फॉर्म, दिव्यांगों व विधवाओं को नहीं मिल पा रही पेंशन

झारखंड के चतरा, कोडरमा समेत कई जिलों में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का जन्मदिन मनाया गया. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने भी ट्वीट कर लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने अपने दिवंगत पिता पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, सीएम हेमंत सोरेन, लालू प्रसाद व राबड़ी देवी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में दस्तक देने को तैयार मानसून की कब हो रही एंट्री, इस दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >