BOKARO NEWS : चंद्रपुरा में पत्रकार के क्वार्टर से लाखों की चोरी

BOKARO NEWS : चंद्रपुरा के पत्रकार प्रमोद सिन्हा के बंद क्वार्टर नंबर एफ/पी–चार से लाखों रुपये के जेवरात व अन्य सामान की चोरी हो गयी.

चंद्रपुरा. चंद्रपुरा के पत्रकार प्रमोद सिन्हा के बंद क्वार्टर नंबर एफ/पी–चार से लाखों रुपये के जेवरात व अन्य सामान की चोरी हो गयी. दो दिन पहले श्री सिन्हा अपनी पत्नी के साथ टाटा के अस्पताल में भर्ती सास को देखने गये थे. बुधवार को लौटे तो क्वार्टर के बाहर गेट का ताला लगा हुआ था, जबकि अंदर ग्रिल खुला हुआ मिला. दो कमरों के दरवाजे भी खुले हुए और सामान बिखरे पड़े थे. श्री सिन्हा ने बताया कि सोने की दो चेन, कान का तीन सेट, सात नोजपीन, एक मंगलसूत्र, 13 अंगूठी, दो लॉकेट, एक ब्रेसलेट व चांदी के छह सिक्के, एक चम्मच, एक गिलास, एक कटोरी, चार कीया, 25 जोड़ी बिछिया, पांच जोड़ी पायल चोर ले गये हैं. सात लाख रुपये से अधिक के जेवरात की चोरी हुई है. तत्काल घटना की खबर चंद्रपुरा पुलिस को दी गयी. पुलिस पहुंची और जांच की. जेवरात के खाली डिब्बे बगान में फेंका मिला. चोर दरवाजों व ग्रिल के ताले व कुंडी को काट कर या तोड़ कर क्वार्टर में घुसे थे. जिप सदस्य नीतू सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व पंचायत प्रतिनिधि पहुंचे और घटना पर दुख जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >