Bokaro News : कोडरमा ने सरायकेला खरसावां को 162 रनों से किया पराजित

Bokaro News : जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट

Bokaro News : बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शनिवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रुप डी का अंतिम लीग मैच खेला गया. सेक्टर 4 स्थित बीएसएल किकेट स्टेडियम में खेले गये मैच में रोहित भारती के शतक व विकास कुमार यादव के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से कोडरमा की टीम ने सरायकेला खरसावां की टीम को 162 रनों के अंतर से पराजित किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोडरमा की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 360 रन बनाया. टीम की ओर से रोहित भारती ने 106, विकास कुमार यादव ने 81,आदित्य राज ने 58 व रजनीश कुमार ने 32 रन बनाये. गेंदबाजी में सरायकेला खरसावां की ओर से हिमांशु ने 74 रन देकर तीन विकेट लिये. जबकि मोहक राज को दो सफलता मिली. जवाबी पारी खेलने उतरी सरायकेला खरसावां की टीम 35.1 ओवर में 198 रनों पर सिमट गयी. टीम की ओर से रौनक राज ने 90 व माधव गुप्ता ने 24 रन बनाये. गेंदबाजी में कोडरमा की ओर से कुमार हेमंत ने 31 रन देकर तीन विकेट लिए. जबकि विकास कुमार यादव व आशीष कुमार को दो-दो सफलता मिली. मैच में शानदार शतक के लिए कोडरमा के रोहित भारती को प्लेयर ऑफ द मैच का कैश मनी अवार्ड जेएससीए के आजीवन सदस्य अजय चौधरी ने सौंपा. मौके पर मैच के टीआरडीओ सुब्रत दास, अंपायर संजीव रंजन, प्रशांत कुमार, स्कोरर दीपक कुमार, अनिल कुमार, अजय पाठक, अजय कुमार, योगेंद्र कुमार, गजेंद्र कुमार, सजल राज आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >