Bokaro News : कथारा. असनापानी युवा विकास क्लब ने कथारा पंचायत के असनापानी स्थित मैदान में गुरुवार को वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया. इसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मैच में सीएसके बीच मुहल्ला असनापानी को आठ विकेट से हरा कर केकेआर नीचे मुहल्ला असनापानी की टीम विजेता बनी. मैन ऑफ द मैच मो हसमत रहे. विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम संजय कुमार एवं कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति, झामुमो जिला पूर्व उप संयुक्त सचिव शमसुल हक, पूर्व मुखिया मुस्ताक अहमद, समाज सेवी जुनैद आलम ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. टूर्नामेंट में अंपारिंग मो फरीद व मो हसन एवं कमेंट्री मो इसराफिल ने की. आयोजन को सफल बनाने में समिति के मो मुजफर, मो तमीम, मो वसी, मो मुर्शीद, मो फजील, मो हसमत, मो इसराहुल, मो साहिल, मो शहजाद, मो अनिसुल, मो ऐनुल आदि का सक्रिय योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
