कालापत्थर मौजा में बने पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत 480 फ्लैट्स में से 360 योग्य लाभुकों का हुआ रजिस्ट्रेशन

चास के कालापत्थर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 360 परिवारों का अपना घर का सपना पूरा हुआ। जानिए इस किफायती आवास परियोजना की पूरी जानकारी यहाँ।

चास: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत चास नगर निगम द्वारा चास प्रखंड के कालापत्थर मौजा में किफायती आवास परियोजना चलाई जा रही है. 480 फ्लैट्स में से 360 योग्य लाभुकों ने पक्का घर प्राप्त करने के लिए पंजीकरण/बुकिंग पूरी कर ली है, जिससे चास के आवासहीन गरीबों का अपना घर होने का सपना साकार हो रहा है .चास के कालापत्थर में बन रहे इस आवासीय परिसर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के ''घटक-तीन'' के तहत इन फ्लैट्स का निर्माण किया जा रहा है. इन आवासीय इकाइयों को बहुत ही आसान और किफायती किस्तों पर लाभुकों को उपलब्ध कराया जा रहा है. वे परिवार जो चास नगर निगम क्षेत्र में झुग्गी, किराये के मकान में रहते हैं या भूमिहीन हैं और जिनकी वार्षिक आय तीन लाख तक है, वे इस योजना के पात्र हैं. दर्जनों लाभुकों ने किया गृह प्रवेश , पेयजल की है समस्या चास प्रखंड क्षेत्र के कालापत्थर में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना घटक तीन के तहत लाभुकों के लिए 480 आवास का कंस्ट्रक्शन कार्य हो चुका है. साथ ही पूर्ण राशि जमा करने वाले दर्जनों लाभुक गृह प्रवेश कर चुके है और परिवार के रह रहे है.निगम द्वारा आवासीय परिसर में निर्बाध जलापूर्ति, बिजली और पक्की सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है.चास नगर निगम में इतने बड़े पैमाने पर लोगों को अपना घर मिलना एक बड़ी उपलब्धि है .

480 में से 360 परिवारों का अपने घर का सपना पूरा होना यह दिखाता है कि योजना धरातल पर असरदार साबित हो रही है. केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रति आवास तय सब्सिडी दिया है. जिससे लाभार्थियों पर आर्थिक बोझ कम हुआ है. बचे हुए आवासों के लिए भी प्रशासन जल्द ही प्रक्रिया पूरी करेगा.

लाभुकों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निर्माण एजेंसी द्वारा 12 बोरिंग करायी गयी थी, जिसमें से सिर्फ दो ही बोरिंग से पानी निकला.दो बोरिंग से 480 आवास के लोगों का प्यास बुझना मुश्किल है. इसलिए पेयजलापूर्ति योजना का पाइपलाइन आवास योजना तक बिछाना जरूरी है. इसके लिए निगम प्रशासन डीपीआर तैयार कर रही है.पेयजलापूर्ति का पानी पहुंचने के पानी की समस्या का समाधान हो जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dharmanath kumar

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >