Bokaro News : घाटशिला उप चुनाव में जीत पर झामुमो ने मनाया जश्न

Bokaro News : घाटशिला उप चुनाव में जीत पर झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया.

घाटशिला उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेशचंद्र सोरेन की जीत पर ललपनिया में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया. अघनु मांझी चौक में पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी. प्रखंड अध्यक्ष लुदू मांझी व बबुली सोरेन ने कहा कि यह जीत दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि है. जनता ने हेमंत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर पुनः विश्वास जताया है. मौके पर बबलू हेंब्रम, सोनाराम, विनोद सोरेन, बुधन सोरेन, सुखराम बेसरा, चंद्रदेव हेंब्रम, संतोष मरांडी, एतवा मुर्मू, रतिराम मरांडी, अनिल हांसदा, प्रेम सोरेन, महेश ठाकुर, मनोज महतो, प्रकाश सोरेन, विनोद टुडू आदि थे.

जनता ने स्व सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि दी : योगेंद्र

उपचुनाव के दौरान घाटशिला में लगभग तीन सप्ताह तक कैंप कर चुनाव प्रचार में जुटे रहे सूबे के पेयजल, स्वच्छता एवं उत्पाद, मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झामुमो प्रत्याशी सोमेशचंद्र सोरेन की जीत को ऐतिहासिक और शानदार बताया. उन्होंने कहा कि घाटशिला की जनता ने स्व रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए हेमंत सरकार 2.0 की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों पर भी मुहर लगायी है. स्व रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को उनके पुत्र सोमेशचंद्र सोरेन पूरा करेंगे. घाटशिला में झामुमो की पुनः शानदार जीत से विरोधी खेमा अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर सशंकित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >