Bokaro News : एएडीओसीएम प्रबंधन के साथ जमसं की वार्ता

Bokaro News : आठ सूत्री मांगों पर जल्द पहल नहीं हुई तो होगा आंदोलन

Bokaro News : सीसीएल ढोरी एरिया के एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना कार्यालय में गुरुवार को अमलो प्रबंधन के साथ आठ सूत्री मांगों को लेकर हिंद मजदूर सभा से संबद्ध जनता मजदूर संघ के पदाधिकारियों की वार्ता हुई. पीओ राजीव सिंह ने कहा कि श्रमिक संगठन के लोगों को कामगारों के साथ मिलकर काम करने से ही कोयला उत्पादन लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है. श्रमिकों का वेलफेयर, सुरक्षित उत्पादन और लक्ष्य की प्राप्ति हर हाल में सुनिश्चित करना है. कहा कि संघ के सभी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर सकारात्मक पहल किया जायेगा. जमसं के ढोरी सचिव विकास सिंह, वेलफेयर सदस्य ओमशंकर सिंह ने कहा कि प्रबंधन मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं करता है तो यूनियन आंदोलन को बाध्य होगा. मौके पर प्रबंधन की ओर से खान प्रबंधक मुन्नी नाथ सिंह, पर्सनल मैनेजर अभिषेक सिन्हा, सेफ्टी आफिसर उमेश कुमार, प्रोजेक्ट इंजीनियर एससी सिन्हा, माइनिंग मैनेजर संतोष कुमार, सिविल इंजीनियर राम लखन, इंजीनियर अभिषेक कुमार गुप्ता, संघ के शाखा अध्यक्ष आशीष झा, शाखा सचिव चंद्रभान सिंह, नवीन श्रीवास्तव, प्रकाश कुमार, चंदन तिवारथा, मुकेश कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, गोपाल नायक, लालू केवट, दीपक कुमार आदि मौजूद थे. क्या हैं यूनियन की मांगें : मजदूर आवासों की रिपेयरिंग करने, आवासीय कॉलोनी में नियमित पेयजल और बिजली आपूर्ति करने, कालोनियों में कचरे की सफाई, स्ट्रीट लाइट और सिविल कार्यों का अधिकारियों के निरीक्षण के उपरांत संवेदक को भुगतान करने, खदानों में हाल रोड की मरम्मत, संवेदनशील पदों पर कार्य कर रहे कामगारों का स्थानांतरण, कामगारों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >