Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के इन जिलों में गर्जन के साथ होगी बारिश, घर से निकलते वक्त रहें सावधान, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का क्या है पूर्वानुमान

Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड में फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो आज यानी 28 जनवरी और कल 29 जनवरी को राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. इससे ठंड और बढ़ेगी. ऐसे में घर से निकलने वक्त सावधानी बरतें.

Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड में फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो आज यानी 28 जनवरी और कल 29 जनवरी को राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. इससे ठंड और बढ़ेगी. ऐसे में घर से निकलने वक्त सावधानी बरतें.

रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 28 और 29 जनवरी को झारखंड के कई हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. राज्य के मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़) तथा उत्तर पश्चिमी भाग (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा) में 28 जनवरी को कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे. 29 जनवरी को राज्य के दक्षिण (पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां), मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भी बारिश हो सकती है.

Also Read: Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में और बढ़ेगी कनकनी, बारिश के भी हैं आसार, पढ़िए कब मिलेगी ठंड से राहत

30 जनवरी से मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा. सुबह में कोहरा या धुंध हो सकता है. बारिश होने पर न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है. अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेसि के आसपास हो सकता है. राजधानी में बुधवार को भी आकाश में कुछ देर तक बादल छाये रहे. बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में गणतंत्र दिवस को कैसा रहेगा मौसम, जानिए कब है बारिश की संभावना, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >