Bokaro News : झारखंड स्ट्रीट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Bokaro News : नावाडीह प्रखंड के बरई में झारखंड स्ट्रीट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ.

बेरमो, नावाडीह प्रखंड अंतर्गत बरई पंचायत के घोषको में झारखंड स्ट्रीट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को शुरू हुआ. उद्घाटन मुखिया बिजया कुमार रवि, हेमलाल महतो, बलि रजक, हरि महतो, बंशी पांडेय, सोनू कुमार महतो और पुरन महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.

कोडरमा सुपर किंग और निराला स्टार धनबाद ने अपने मैच जीते

उद्घाटन मैच में कोडरमा सुपर किंग और बोकारो ब्लास्टर के बीच खेला गया. बोकारो ब्लास्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट खोकर 85 रन बनाये. जवाब में कोडरमा की टीम ने आठ ओवरों में दो विकेट खोकर 86 रन बना लिये. इसके बाद हुए मैच में निराला स्टार धनबाद ने बोकारो ब्लास्टर को हराया. मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक पवन कुमार, रीतलाल महतो, मुन्नीलाल महतो, युगल किशोर महतो, वासुदेव गंझू, प्रदीप महतो, महेंद्र महतो, यामुन गंझू, पवन कुमार, श्यामलाल महतो, दुलारचंद महतो, शिव प्रसाद, कुलदीप गंझू सहित सैकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित थे. टूर्नामेंट के आयोजक ने कहा विजेता टीम को नगद पांच लाख और उप विजेता टीम को तीन लाख रुपये नगद के अलावा शिल्ड देकर सम्मानित किया जायेगा. फाइनल समारोह में बतौर अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री बेबी देवी, अखिलेश महतो और डुमरी विधायक जयराम महतो उपस्थित रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >