सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर डीएवी सेक्टर-4 में शोकसभा, विद्यार्थियों-शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि

शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर बोकारो के डीएवी पब्लिक स्कूल में एक विशेष प्रार्थना सभा और शोक सभा का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दिवंगत मंत्री को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया.

बोकारो. शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4, बोकारो स्टील सिटी में विशेष प्रार्थना सभा सह शोक सभा आयोजित की गयी. विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा, शिक्षक-शिक्षिकाएं, गैर-शिक्षण कर्मचारी और विद्यार्थियों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम के दौरान उनके सार्वजनिक जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में किये गये कार्यों को याद किया गया.

शिक्षा व्यवस्था में योगदान को किया याद

प्राचार्य एसके मिश्रा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किये. उन्होंने कहा कि राज्य ने एक दूरदर्शी शिक्षाविद और संवेदनशील जनप्रतिनिधि को खो दिया है. उनके अनुसार, सुदिव्य कुमार सोनू का प्रयास जमीनी स्तर तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच बढ़ाने और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर केंद्रित रहा.

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दिवंगत मंत्री की सोच और उनके कार्य विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को आगे भी प्रेरित करते रहेंगे. विद्यालय परिवार ने उनके योगदान को याद करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रयास जारी रखने की बात कही.

भजन और शांति पाठ हुआ

श्रद्धांजलि सभा के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भक्ति भजन प्रस्तुत किया. इसके बाद शांति पाठ किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्यों ने दिवंगत मंत्री के प्रति श्रद्धा व्यक्त की. साथ ही उनके परिवार के प्रति संवेदना जतायी गयी.

शोक सभा में उपस्थित स्टूडेंट्स | Prabhat Khabar Network

विद्यालय परिवार की ओर से ईश्वर से प्रार्थना की गयी कि दिवंगत मंत्री के परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति मिले. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी अनुशासन के साथ हिस्सा लिया.

शिक्षा के क्षेत्र में काम जारी रखने का संकल्प

सभा के समापन पर विद्यालय परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और विद्यार्थियों के सशक्तीकरण की दिशा में कार्य जारी रखने का संकल्प लिया. प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर किये जा रहे प्रयासों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >