लापता युवती या नर कंकाल? बोकारो की 18 वर्षीय बेटी की गुत्थी सुलझाएगा DNA टेस्ट, झारखंड हाईकोर्ट सख्त

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो की 18 वर्षीय लापता युवती मामले में डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट 8 जून तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. बरामद नर कंकाल और माता-पिता के डीएनए मिलान से साफ होगा कि युवती के साथ क्या हुआ. विस्तृत कानूनी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

Jharkhand High Court, रांची (राणा प्रताप की रिपोर्ट): झारखंड उच्च न्यायालय ने बोकारो की एक 18 वर्षीय युवती के रहस्यमय ढंग से लापता होने से संबंधित ‘हेवियस कॉर्पस’ (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका पर सुनवाई की. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार के अधिवक्ता को अगली सुनवाई में डीएनए (DNA) टेस्ट की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 जून 2026 की तिथि निर्धारित की है.

कंकाल से होगा माता-पिता के डीएनए का मिलान

सुनवाई के दौरान अदालत को सूचित किया गया कि लापता युवती के माता-पिता का डीएनए सैंपल एम्स (AIIMS) देवघर में लिया जा चुका है. वर्तमान में, इन सैंपलों को मिलान के लिए कोलकाता स्थित सीएफएसएल (CFSL) भेजा गया है. दरअसल, बोकारो में एक नर कंकाल बरामद हुआ है, जिसके बारे में संदेह है कि वह लापता युवती का हो सकता है. वैज्ञानिक पुष्टि के लिए इस कंकाल के डीएनए का मिलान उसके माता-पिता के सैंपल से किया जा रहा है. केंद्र सरकार के अधिवक्ता ने खंडपीठ को बताया कि इस पूरी वैज्ञानिक प्रक्रिया और रिपोर्ट तैयार होने में लगभग 20 दिनों का समय लगने की संभावना है.

Also Read: बारात लौटाने के अगले ही दिन प्रेमी के घर पहुंची दुल्हन, रविवार को दोबारा बैठेगी पंचायत

अदालत में हाजिर हुए बोकारो एसपी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पिछली सुनवाई में दिए गए निर्देशों के आलोक में बोकारो के एसपी और पिंडराजोड़ा थाना प्रभारी अदालत के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए. अदालत ने पुलिस और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर इस गुत्थी को जल्द सुलझाएं.

क्या है पूरा मामला?

उल्लेखनीय है कि बोकारो की यह 18 वर्षीय युवती 31 जुलाई 2025 से लापता है. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका सुराग नहीं मिला, तो उसकी मां ने हाईकोर्ट में हेवियस कॉर्पस याचिका दायर कर अपनी बेटी को खोजने की गुहार लगाई. इस संबंध में बोकारो के पिंडराजोड़ा थाना में कांड संख्या-147/2025 दर्ज है. पुलिस द्वारा बरामद किए गए नर कंकाल ने इस मामले को और अधिक पेचीदा बना दिया है, जिसकी वास्तविकता अब केवल डीएनए रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगी.

Also Read: Koderma: मिटको कॉलोनी में महिला की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >