रांची : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का आज सुबह 3.30 में निधन हो गया. कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद उनका इलाज गुरुग्राम अस्पताल में चल रहा था. उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. वो 71 वर्ष के थे. झारखंड कांग्रेस ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने अनमोल रत्न खो दिया. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर निधन पर शोक जताया है.
झारखंड कांग्रेस ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया है कि आज कांग्रेस पार्टी ने अपने अनमोल रत्न को खो दिया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद सबके चहेते अहमद भाई के निधन की खबर बेहद दुःखद है.
झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने ट्वीट किया है कि अहमद पटेल के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं. देश, कांग्रेस और निजी तौर पर मेरे लिए यह एक बड़ी क्षति है. भगवान उनके परिवारजनों को शक्ति दें. आप बहुत याद आयेंगे.
Also Read: सिलेबस में कटौती के बाद अब झारखंड मैट्रिक-इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रश्न पत्रों में होंगे बदलाव
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के आज सुबह निधन की खबर से मन दुःखी है. ईश्वर से उनके परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं.
Posted By : Guru Swarup Mishra
