Bokaro News : सिमडेगा को हराकर जमशेदपुर पहुंचा सेफा में

Bokaro News : जेएससीए अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट

Bokaro News : बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सोमवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया. सेक्टर 4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये रोमांचक मैच में जमशेदपुर की टीम ने सिमडेगा की टीम को दो विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिमडेगा की टीम ने 48.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 180 रनों का स्कोर बनाया. टीम की ओर से गुरु शरण सिंह ने 61, रितिक कुमार ने 25 ,सचिन पाल ने 17 व सौरभ ने 16 रन बनाए. गेंदबाजी में जमशेदपुर की ओर से दुर्गेश कुमार ने 24 रन देकर तीन विकेट लिए. जबकि मनीषी व रवि शर्मा को दो- दो सफलता मिली. जवाबी पारी खेलते हुए जमशेदपुर की टीम ने जीत के लिए जरुरी 184 रन 46 ओवर में 8 विकेट खोकर बना लिये. टीम की ओर से रवि शर्मा ने नाबाद 40, रितेश पटेल ने 38, विशेष दत्ता ने 30 व रॉबिन पीटर ने 24 रन बनाये. गेंदबाजी में सिमडेगा की ओर से संजीत शर्मा ने 49 रन देकर तीन व तनिष चौबे ने 32 रन देकर दो विकेट लिये. मैच में ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए जमशेदपुर के रवि शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का कैश मनी अवार्ड जेएससीए के आजीवन सदस्य सह बीडीसीए तदर्थ समिति के सदस्य डीडी झा ने सौंपा. सेमीफाइनल में जमशेदपुर का मुकाबला 5 मार्च को पश्चिम सिंहभूम से बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मैच 7 मार्च को खेला जाएगा. मौके पर मैच के टीआरडीओ सुब्रत दास, अंपायर संजीव रंजन, रूपेश कुमार, स्कोरर गजेंद्र कुमार, अजय कुमार, योगेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >