Bokaro News : संगठन के विस्तार को लेकर जायसवाल समाज की बैठक

Bokaro News : जिले में संगठन के विस्तार व सुदृढ़ीकरण पर हुई चर्चा

Bokaro News : जायसवाल समाज (सर्ववर्गीय) बोकारो की बैठक शनिवार को अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल की अध्यक्षता में हुई. इसमें बोकारो जिले में संगठन के विस्तार व सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा की गयी. अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि समाज की विभिन्न उपजातियों को एकजुट कर एक सशक्त व प्रभावी संगठन का निर्माण समय की आवश्यकता है. उन्होंने कलवार समाज के सभी उपवर्गों से एकता और सहभागिता का आग्रह किया. उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तीकरण, बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया. साथ ही समाज की विभिन्न उपजातियों के बीच अंतर-उपजातीय विवाह को प्रोत्साहित करने की बात कही, जिससे सामाजिक समरसता और एकता को मजबूती मिले. मौके पर जगदीश चौधरी, मुनीलाल चौधरी, रिटायर्ड डीएसपी विनोद गुप्ता, नवनीत गुप्ता, दिलीप कुमार, सुंदर प्रकाश जायसवाल, माधव जायसवाल, सीपी जायसवाल , कमलेश जायसवाल, ज्ञानचंद जायसवाल, कमलेश जायसवाल, तारिणी जायसवाल, संजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >