Bokaro News : लेखापाल ने कई और लोगों के नाम पर की अवैध निकासी

Bokaro News : बोकारो में लेखापाल ने कई और लोगों के नाम पर अवैध निकासी की है.

बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि ट्रेजरी से पुलिस विभाग के लेखापाल द्वारा करोड़ों रुपये की अवैध निकासी किये जाने के मामले पर जिला प्रशासन द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है. गुरुवार को समाहरणालय कार्यालय में प्रेस से बात करते हुए कहा कि कोषागार के निरीक्षण के दौरान अवैध निकासी की राशि अधिक होने के संकेत मिले हैं. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पुलिस विभाग के लेखापाल द्वारा राम नरेश सिंह, उपेंद्र सिंह, एस कुमार आदि के नाम पर भी राशि की अवैध निकासी की गयी है. वर्ष 2016 से ही इस मामले की जांच जारी है. चूंकि यह मामला पुलिस अनुसंधान के अधीन है, इसलिए जांच पूरी होने के बाद ही सटीक जानकारी सार्वजनिक की जायेगी. इस मामले में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा. मामले की जांच के लिए डीडीसी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर भी एक जांच टीम गठित की गयी है. जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद सभी तथ्यों को पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक किया जायेगा. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी गुलाब चंद उरांव, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अक्टूबर व अप्रैल माह में कोषागार का किया जायेगा निरीक्षण

डीसी व डीडीसी ने गुरुवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया. वित्तीय कार्यों की समीक्षा की और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. निरीक्षण के बाद ही संबंधित माह का वेतन निर्गत किया जायेगा. प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अक्टूबर व अप्रैल माह में कोषागार का निरीक्षण किया जायेगा. डीसी ने जिला कोषागार पदाधिकारी को पूर्व में दिये गये निर्देशों के पालन पर संतोष जताया. उन्होंने कहा कि सभी डीडीओ को वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 व 2025-26 के वेतन मद की जांच कर रिपोर्ट कमेटी को प्रस्तुत करें. कमेटी से क्लीयरेंस के बाद ही प्रस्ताव उनके समक्ष रखा जायेगा. उसके उपरांत ही कोषागार से किसी भी प्रकार का विपत्र भुगतान किया जायेगा. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, नोडल पदाधिकारी पंकज दुबे, जिला कोषागार पदाधिकारी गुलाब चंद उरांव व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >