Bokaro News :चास अनुमंडल अस्पताल के सेंट्रलाइज्ड लैब का निरीक्षण रविवार को अनुमंडल उपाधीक्षक डॉ आभा इंदु तिर्की ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ किया. लैब द्वारा आमलोगों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लैब तकनीशियन गौरव आनंद से ली. डॉ तिर्की ने कहा : सेंट्रलाइज्ड लैब होने के कारण आमलोगों को सभी तरह की जांच के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है. कार्यालय अवधि में सभी तरह की जरूरी जांच नि:शुल्क आमलोगों के लिए उपलब्ध है. डॉ तिर्की ने कहा : महंगे उपकरण लैब में स्थापित किये गये हैं. इस वजह से लीवर व किडनी की समस्याओं से जुड़ी प्रारंभिक जांच भी नि:शुल्क उपलब्ध करायी जा रही है. मौके पर जीएनएम सिस्टर जुस्पिन केरकेट्टा, राहुल प्रजापति, सुशील हेंब्रम, अवनिश कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
