Bokaro news : कर्मियों को गर्मी में राहत दिलाने को लेकर बीएसएल कर रहा कई उपाय

Bokaro news : बीएसएल कर्मियों को भीषण गर्मी में राहत देने के लिए कई पहल की जा रही है.

बीएसएल के मानव संसाधन (वेलफेयर) विभाग की ओर से संयंत्र में कार्यरत कर्मियों को भीषण गर्मी में राहत देने के लिए कई पहल की जा रही हैं. कोक ओवन विभाग के ओवन टॉप में कार्यरत कर्मियों के लिए इस वर्ष भी एक अप्रैल से नींबू पानी का वितरण शुरू किया गया है. प्रतिदिन चार बार नींबू पानी दिया जा रहा है. इस पहल का विस्तार संयंत्र के अन्य शॉप्स में भी करने की तैयारी है. सुराही व मिट्टी के घड़ों का वितरण जल्द किया जायेगा. संयंत्र परिसर में मनसा सिंह गेट के समीप एक नये वाटर कूलर की स्थापना की जा चुकी है. संयंत्र के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर भी वाटर कूलर की स्थापना करने की योजना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >