प्रशासन की बढ़ी सख्ती, लोग भी हुए समझदार

बोकारो : कोरोना संक्रमण की शृंखला को तोड़ने के लिए तीन मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. प्रभात खबर ने शहर के तीन भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र का मुआयना किया गया. इसमें पुलिस की सख्ती भी दिखी और लोगों की समझदारी भी.16 बोक 04 – समय 10:30, नया मोड़ व को ऑपरेटिव मोड़नया […]

बोकारो : कोरोना संक्रमण की शृंखला को तोड़ने के लिए तीन मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. प्रभात खबर ने शहर के तीन भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र का मुआयना किया गया. इसमें पुलिस की सख्ती भी दिखी और लोगों की समझदारी भी.16 बोक 04 – समय 10:30, नया मोड़ व को ऑपरेटिव मोड़नया मोड़ को बोकारो का इंट्री प्वाइंट कहा जाता है, यहीं बगल में स्थित को-ऑपरेटिव कॉलोनी को शहर का रिहायशी इलाका माना जाता है. एंट्री प्वाइंट पर ही बोकारो ने अपनी बुद्धिमता का परिचय दिया. यहां की अस्थायी दुकानदार ठेला को निश्चित दूरी पर खड़ा कर दुकानदारी कर रहे थे, वही आम आदमी भी सामाजिक दूरी मेंटेन करते दिखे.

नजारा ऐसा मानो बोकारो ने संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने का निश्चय कर लिया हो. यहां पुलिस बल को लॉकडाउन का पालन कराने में कोई परेशानी नहीं हो रही थी.16 बोक 05 -समय 11:15, सेक्टर 12 ए (एसबीआई के पास)सेक्टर 12 ए स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास कतार बद्ध तरीके से फल व सब्जियों की दुकान सजी थी. दुकान निश्चित दुरी थी. साथ ही ग्राहक भी लॉकटाडन का पालन करते दिख रहे थे.

खरीदारी करते वक्त कोई भी जल्दबाजी करता नहीं दिखा. मास्क अथवा गमछा का प्रयोग कर लोग सरकार के नियम का पालन करते दिखे. खरीदारी के दौरान स्थिति इतनी अच्छी थी कि पेट्रोलिंग वाहन को यहां ठहरने की भी जरूरत नहीं पड़ी. लोग बोकारो की बुद्धिमता का परिचय दे रहे थे.16 बोक 06 -समय 11:45, सेक्टर 12 हटिया (रणविजय कॉलेज के पास)अन्य जगहों के मुकाबले सेक्टर 12 हटिया में लोगों की भीड़ ज्यादा थी. बावजूद इसके लोग नियम का पालन करते दिखे.

खरीदारी करने में किसी को जल्दबाजी नहीं थी. भीड़ को देखते हुए यहां तैनात पुलिस बल भी संख्या ज्यादा थी. लेकिन प्रशासन को किसी प्रकार का मशक्कत नहीं करना पड़ा. लोग स्वतः ही नियम का पालन करते दिखे. जो कोइ हड़बड़ी दिखाता, लोग उसे समझाते अमेरिका व इटली का मंजर बताते. दुकानदार भी ग्राहक को नियम पालन की बात बताते दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >