Bokaro News : बीएसएल में केंद्रीकृत ऑफलाइन ऑयल फिल्ट्रेशन यूनिट का उद्घाटन

Bokaro News : बीएसएल के सीटीएस विभाग में केंद्रीकृत ऑफलाइन ऑयल फिल्ट्रेशन यूनिट का उद्घाटन हुआ.

बोकारो इस्पात संयंत्र के सीटीएस विभाग में शुक्रवार को केंद्रीकृत ऑफलाइन ऑयल फिल्ट्रेशन यूनिट का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त ने किया. बताया गया कि इस केंद्रीकृत प्रणाली के प्रथम चरण में हॉट स्ट्रिप मिल, कोल्ड रोलिंग मिल-III, कोक ओवन व कोल केमिकल्स, आरएमएचपी, आरएमपी, ब्लास्ट फर्नेस, सिन्टर प्लांट, टीबीएस, कोल्ड रोलिंग मिल-1 एवं 2 व स्टील मेल्टिंग शॉप (न्यू) सहित कुल 10 प्रमुख विभागों को सम्मिलित किया गया है. इस अभिनव पहल के माध्यम से हाइड्रोलिक ब्रेकडाउन में प्रभावी कमी आयेगी. मशीनों व हाइड्रोलिक प्रणालियों की कार्यक्षमता और आयु में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित होगी. उपकरणों की विश्वसनीयता बढ़ने से अनुरक्षण लागत में कटौती होगी. तेल की खपत कम होने से कंपनी की प्रत्यक्ष लागत को कम करने में भी सहायता मिलेगी. मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी अनुरक्षण) प्रकाश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएं) अरविंद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) शरद गुप्ता व मुख्य महाप्रबंधक (सिन्टर प्लांट) पीतांबर चौधरी के साथ सीटीएस विभाग के वरीय प्रबंधक कृष्ण राय आदि उपस्थित थे.

एक्सहॉस्टर-1 का व्यापक पुनरुद्धार कार्य पूरा

बीएसएल के सिंटर प्लांट में परिचालन दक्षता और सक्शन क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक्सहॉस्टर-1 का व्यापक पुनरुद्धार कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. इस परियोजना की कमीशनिंग शुक्रवार को अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त की उपस्थिति में हुई. उल्लेखनीय है कि एक्सहॉस्टर-1 और ईएसपी-1 के आधुनिकीकरण के लिए 10 सितंबर 2025 से नौ अप्रैल 2026 तक शटडाउन लिया गया था. पुनरुद्धार कार्य मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट) पीतांबर चौधरी के नेतृत्व में सिन्टर प्लांट की अनुरक्षण टीम द्वारा किया गया. कार्य में महाप्रबंधक (विद्युत) संजीव कुमार, महाप्रबंधक (यांत्रिकी) संतोष कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक (विद्युत) आरके बेहरा व सहायक महाप्रबंधक (यांत्रिकी) आरके वर्मा का योगदान रहा. इस पुनरुद्धार के फलस्वरूप मशीन-1 की सक्शन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी है, जिससे सिंटर के उत्पादन और संयंत्र की समग्र उत्पादकता में गुणात्मक सुधार होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >