गरीबों के बीच खाद्यान्न के पैकेटों का वितरण

गोमिया : गोमिया के स्वांग में गोमिया के थाना प्रभारी विनय कुमार, सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हालेन बारला एवं नयी पहल के सचिव बिनोद पासवान ने शनिवार को गरीबों एवं रिक्शा चालकों के बीच खाद्यान्न के पैकेट का वितरण किया. इस दौरान दर्जनों रिक्शाचालकों को खाद्यान्न का पैकेट बांटा गया. थाना प्रभारी विनय कुमार […]

गोमिया : गोमिया के स्वांग में गोमिया के थाना प्रभारी विनय कुमार, सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हालेन बारला एवं नयी पहल के सचिव बिनोद पासवान ने शनिवार को गरीबों एवं रिक्शा चालकों के बीच खाद्यान्न के पैकेट का वितरण किया. इस दौरान दर्जनों रिक्शाचालकों को खाद्यान्न का पैकेट बांटा गया.

थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि लॉकडाउन में गरीबों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इसी आलोक में सरकार की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है. मौके पर मुनिलाल यादव, आशीष शर्मा, बिनोद यादव, रवींद्र यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >