एसडीपीओ ने एक हजार पैकेट भोजन रवाना किया

फुसरो : फुसरो नगर परिषद एवं श्री अग्रसेन स्मृति भवन ट्रस्ट के सहयोग से बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा, नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, समाजसेवी ओम अग्रवाल ने शनिवार को एक हजार भोजन पैकेट अग्रसेन भवन फुसरो से वाहन से रवाना किया. फुसरो क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच भोजन पैकेज का वितरण […]

फुसरो : फुसरो नगर परिषद एवं श्री अग्रसेन स्मृति भवन ट्रस्ट के सहयोग से बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा, नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, समाजसेवी ओम अग्रवाल ने शनिवार को एक हजार भोजन पैकेट अग्रसेन भवन फुसरो से वाहन से रवाना किया. फुसरो क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच भोजन पैकेज का वितरण किया जायेगा. एसडीपीओ ने कहा कि इस महामारी में फुसरो नप व मारवाड़ी समाज की ओर से जरूरतमंदों को भोजन करवाना सराहनीय कार्य है. इस दौरान लोगों ने खिचड़ी का आनंद लिया. मौके पर बेरमो अंचल इंस्पेक्टर आरपी वाजपेयी, चंद्रपुरा थाना प्रभारी नूतन मोदी, बेरमो थाना प्रभारी सुधीर सुरीन, पूर्व बेरमो थाना प्रभारी केके साहू, संस्था के ओम अग्रवाल, दिलीप गोयल, महेंद्र खेमका, रोहित मत्तिल, पिंटू राइका, सोनू अग्रवाल, वश्विनाथ अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, दिलीप खेतान, मीनू अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, नेमीचंद गोयल, भवानी अग्रवाल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >