सोहराय मांझी की स्थिति देख उपायुक्त ने की मदद

ललपनिया : गोमिया प्रखंड के अइयर गांव में सोहराय मांझी व उनकी पत्नी की खराब स्थिति देख बोकारो के उपायुक्त काफी द्रवित हुए. उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोहराय मांझी को 35 किलो चावल, दो किलो दाल, चार किलो आलू, नमक, तेल सब्जी भिजवाया है. अइयर गांव में संचालित मुख्यमंत्री दीदी किचन की […]

ललपनिया : गोमिया प्रखंड के अइयर गांव में सोहराय मांझी व उनकी पत्नी की खराब स्थिति देख बोकारो के उपायुक्त काफी द्रवित हुए. उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोहराय मांझी को 35 किलो चावल, दो किलो दाल, चार किलो आलू, नमक, तेल सब्जी भिजवाया है. अइयर गांव में संचालित मुख्यमंत्री दीदी किचन की दीदियां उनके परिवार तक दो समय का भोजन निःशुल्क उपलब्ध करा रही हैं. उपायुक्त ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में किसी को भूखे नहीं रहने दिया जायेगा. जिला प्रशासन इसे लेकर काफी गंभीर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >