अवैध गैस रिफिलिंग करते एक को पकड़ा, मामला दर्ज

जैनामोड़ : जरीडीह थाना क्षेत्र में घरेलू सिलिंडर से अवैध गैस रिफिलिंग करते हुए एक आरोपी को पकड़ा गया. उसके पास से 45 घरेलू सिलिंडर और एक रिफिलिंग किट बरामद की गयी. उसके खिलाफ जरीडीह थाना में मामला दर्ज कराया है. बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह जैनामोड़ फुसरो सड़क पर स्थित शंकर साइकिल […]

जैनामोड़ : जरीडीह थाना क्षेत्र में घरेलू सिलिंडर से अवैध गैस रिफिलिंग करते हुए एक आरोपी को पकड़ा गया. उसके पास से 45 घरेलू सिलिंडर और एक रिफिलिंग किट बरामद की गयी. उसके खिलाफ जरीडीह थाना में मामला दर्ज कराया है. बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह जैनामोड़ फुसरो सड़क पर स्थित शंकर साइकिल दुकान के संचालक शंकर प्रजापति घरेलू सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में अवैध रिफिलिंग कर रहे थे.

उसे जरीडीह प्रखंड में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने पकड़ लिया. उनके पास से चार घरेलू भरे गैस सिलेंडर और 45 खाली सिलेंडर बरामद किये गये. इसमें 40 गैस सिलिंडर एचपी कंपनी के व पांच गैस सिलिंडर इंडेन कंपनी के थे. जब्त सिलेंडर के साथ राधेश्याम गैस एजेंसी के कागज को भी जब्त कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >