Bokaro News : नेता बने रहना है, तो मेहनत करने की जरूरत है

Bokaro News : जनता मजदूर संघ ने मकोली में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया.

जनता मजदूर संघ की ढोरी एरिया कमेटी की ओर से मकोली स्थित ऑफिसर्स क्लब में बुधवार को कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता क्षेत्रीय सचिव विकास सिंह व संचालन अध्यक्ष धीरज पांडेय ने किया. इससे पूर्व ढोरी जीएम कार्यालय के समीप से जुलूस निकाला गया, जो फुसरो बाजार होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा. मुख्य अतिथि संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम, झरिया विधायक रागिनी सिंह, पूर्व विधायक संजीव सिंह, यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर सिंह फौजी उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहना कर अतिथियों का स्वागत किया.

मौके पर महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने केंद्र सरकार के नये श्रम कानूनों के मद्देनजर संगठन के पदाधिकारियों को कड़ा अल्टीमेटम दिया है. कहा कि किसी भी यूनिट या एरिया में संगठन की सदस्य संख्या 20 प्रतिशत से कम रही, तो वहां यूनियन का अस्तित्व कानूनी रूप से समाप्त हो जायेगा. सीसीएल में वर्तमान में सदस्यों की संख्या 3267 है, इसे 6000 करना है. संगठन को पुनर्जीवित करने और आपसी मतभेदों को मिटाने के लिए फरवरी में धनबाद में दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. एक वर्ष पूर्व सीसीएल की रीजनल कमेटी बनाने को कहा गया था, लेकिन अभी तक नहीं हुआ. जनता मजदूर संघ को बीसीसीएल के बाद सीसीएल में भी मान्यता मिली है. यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. नेता बने रहना है, तो मेहनत करने की जरूरत है.

संगठन की मजबूती पर बल

रागिनी सिंह ने संगठन में एकता होगी, तो वह मजबूत रहेगा. मजदूरों काे उनका अधिकार दिलाने का काम आगे भी जारी रहेगा. जहां हमारी जरूरत पड़े, याद करें. मजदूरों को भी मालूम है कि अगर उन्हें कोई उनका हक दिला सकता है तो वह सिंह मेंशन है. विधानसभा में मजदूरों की आवाज उठाया जायेगी. संजीव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें. संगठन से जुड़े मजदूरों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ खड़े हैं. रामेश्वर सिंह फौजी ने कहा कि कई पदाधिकारी एक से ज्यादा पद लेकर बैठे हैं. इससे अन्य लोगों को पद नहीं मिल रहा है और संगठन का विस्तार नहीं हो पा रहा है. संगठन को ठेकेदारी का जरिया नहीं बनायें. सीसीएल उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, संगठन मंत्री सुखदेव प्रसाद, सीसीएल रीजनल जेसीएससी सदस्य कमलेश सिंह, केंद्रीय सचिव टीनू सिंह, सेफ्टी बोर्ड सदस्य रवींद्र सिंह, सीसीएल के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल सिंह, केंद्रीय सचिव रवींद्रनाथ सिंह, बीसीसीएल से सुदर्शन कुमार चौहान, पवन कुमार प्रसाद, रवींद्र महतो, कैलाश वर्मा, ढोरी के सचिव विकास सिंह, अध्यक्ष धीरज पांडेय आदि ने संबोधित किया. मौके पर आर इग्नेश, चंद्रभान सिंह, टुनटुन तिवारी, कमोद प्रसाद, जितेंद्र कुमार सिंह, उज्जवल मुखर्जी, राहुल सिन्हा, चंदन तिवार्थ, ओम शंकर सिंह, ललन सिंह, श्याम पदो बाउरी, देवनाथ मोहली, पवन कुमार, राजू रेड्डी, धनंजय कुमार, जितेंद्र ठाकुर, गंगा करमाली, रवींद्र गिरि, गंगा देवी, प्रकाश कुमार, संत भर, आनंद कुमार, रेवत लाल रजक, सूरज कुमार, दशरथ कुर्मी, गोल्डन प्रसाद यादव, आशीष दुबे, निर्मल सिंह, जगदीश महतो, संतोष कुमार, शिव बेदिया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >