Bokaro News : चंद्रपुरा थर्मल में चल रहे 54वां राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को पैदल मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें डीवीसी के अधिकारियों व कर्मियों ने भाग लिया. चंद्रपुरा प्लांट से निकाला गया पैदल मार्च डीवीसी कॉलोनी सहित डीवीसी अस्पताल क्षेत्र का भ्रमण करते हुए प्लांट में समाप्त हुआ. यहां अपने संबोधन में प्लांट के वरीय महाप्रबंधक सह एचओपी वीएन शर्मा ने कहा कि हम सुरक्षित रहेंगे, तभी प्लांट सुरक्षित रहेगा. उन्होंने सभी से कहा कि हमें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके. मौके पर वरीय महाप्रबंधक अभिजीत घोष सहित उपमहाप्रबंधक दिलीप कुमार, राजीव कुमार, राजीव रंजन ओझा, रंजीत चौबे, संजीव कुमार, कंचन स्मिता टोप्पो, राजीव झा, राजेश महतो, माझिया बाबू, सीआइएसएफ इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के अलावा काफी संख्या में प्लांट के अधिकारी, कर्मी व सीआइएसएफ जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
