Bokaro News : नियोजन की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू

Bokaro News : सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत स्वांग वाशरी के अवार्डी मजदूरों ने नियोजन की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया.

सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत स्वांग वाशरी के अवार्डी मजदूरों ने नियोजन की मांग को लेकर शुक्रवार से सीसीएल मुख्यालय, रांची परिसर में आमरण अनशन शुरू किया. मजदूर नेता मुमताज आलम सहित सभी मजदूरों ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन नियोजन देने के नाम पर लगातार तारीख बढ़ा रहा है. अब न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटेंगे. हजारीबाग और धनबाद न्यायालय, झारखंड हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने हमलोगों के पक्ष में निर्णय दिया है. लेकिन 2009 में पहचान प्रक्रिया में कथित फर्जीवाड़े के कारण सही मजदूर अब तक अपने अधिकार नहीं पा सके. सही अवार्डी मजदूरों में डिवीजन सिंह, बुटकी बाई, सुकवारा बाई, बाबू राम, नीलकंठ धोबी, कोलेश्वर प्रजापति, महेंद्र रजक, सुरेंद्र रजक, प्रेमचंद प्रजापति, प्यारी प्रजापति शामिल हैं. वहीं, सहयोगी मजदूरों में दुर्योधन धोबी, कार्तिक भूईया, किटू रविदास, मुकुंद दुषाद, कैला गंझू, जाकिर अंसारी, कमलेश मल्लाह, प्रयाग प्रजापति, टेकलाल प्रजापति, उगन प्रजापति, ठाकुर प्रजापति, बुधन प्रजापति, खुबलाल प्रजापति, भीम प्रजापति, परमेश्वर प्रजापति, ननकी बाई, लखन माली, शुक्ता बाई, छटु माली, लखन जांगड़े, रगमा देवी, बैधराम, सुरवारी बाई, विशेश्वर प्रसाद, परदेशी दास, सीताराम सिदार, फितीन बाई, शिवराम निषाद, श्रीमति देवी, मनोहर, गिरधारी शर्मा, राजेश कुमार ठाकुर, हासिम रजा, बासुदेव महतो, संतोष कुमार महतो, मानेश्वर महतो, विनोद भूईया, मनवा देवी, ननकी देवी, चरकु गंझू, अर्जुन रविदास, फुल बाई शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >