हाथियों के झुंड ने रुकाम जंगल में डाला डेरा

हाथियों के झुंड ने रुकाम जंगल में डाला डेरा

प्रतिनिधि, पेटरवार कसमार प्रखंड के विभिन्न गांवों से गुजरते हुए हाथियों का झुंड रविवार की सुबह पेटरवार प्रखंड के रुकाम जंगल पहुंचा. शनिवार की रात दुर्गापुर व बरई कला पंचायत के तिलयतरिया व सुइयाडीह गांव के बीच 27 हाथियों का झुंड गांव उतरा और सुईयाडीह, रानीटांड़, कोयरीजारा पटेल चौक, तेतरटांड़, बरईकला, करकट्टा कला होते हुए रुकाम जंगल रविवार की सुबह पहुंचा. कहीं से क्षति की सूचना नहीं है. पेटरवार की क्यूआरटी ने गाड़ी का सायरन बजाते हुए गांवों व कई जगहों पर लगे भोक्ता मेला में हाथियों से बचने की सूचना दी जा रही है. टीम में वनरक्षी तौहिद अंसारी, देवनाथ महतो, प्रमोद मुर्मू, जलेश्वर मांझी, माधव मांझी, रतन बेदिया, कोलेश्वर महतो, राकेश मांझी शामिल थे. फिलहाल रुकाम सहित आसपास के गांवों में जंगली हाथियों का भय व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >