तबलीगी जमात से आये सदर की जांच को आये बेरमो से स्वास्थ्यकर्मी

-तबलीगी जमात से आये सदर की जांच को आये बेरमो से स्वास्थ्यकर्मीबोकारो थर्मल. बेरमो प्रखंड के जरीडीह बाजार स्थित पीएचसी तथा डीवीसी के स्थानीय हॉस्पिटल से स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम बोकारो थर्मल जनता नगर निवासी मदीना मस्जिद के सदर स्थित आवास पर को उनकी जांच करने आयी. बोकारो डीसी के निर्देश पर मंगलवार को […]

-तबलीगी जमात से आये सदर की जांच को आये बेरमो से स्वास्थ्यकर्मीबोकारो थर्मल. बेरमो प्रखंड के जरीडीह बाजार स्थित पीएचसी तथा डीवीसी के स्थानीय हॉस्पिटल से स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम बोकारो थर्मल जनता नगर निवासी मदीना मस्जिद के सदर स्थित आवास पर को उनकी जांच करने आयी. बोकारो डीसी के निर्देश पर मंगलवार को पहुंची ज़ांच टीम में जरीडीह पीएससी केंद्र अवधेश यादव, एएनएम मार्था तिर्की, सीएचओ पुष्पा, डीवीसी हॉस्पिटल से कृष्णा तथा आंगनबाड़ी सेविका विनीता प्रसाद शामिल थीं. ज़ांच के बाद पूछताछ में सदर ने टीम को बताया कि वह 12 मार्च को दिल्ली से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से चंद्रपुरा उतरकर डीवीसी बोकारो थर्मल के स्टेशन बस से बोकारो थर्मल आये थे़ दिल्ली से आने के बाद सदर को सर्दी, खांसी, बुखार के साथ गले में खरास की शिकायत के बाद परिजन डीवीसी हॉस्पिटल के डॉक्टर नीतिश कुमार से जांच के लिए ले गये थे़ सदर ने जांच टीम से कहा कि 27 मार्च से उन्हें बुखार नहीं है़ डॉ ने जांच की पुष्टि करते हुए कहा कि जब वे आये थे तो उनको बुखार, सर्दी, खांसी एवं गले में दर्द भी था़ बोकारो थर्मल जनता नगर मदीना मस्जिद के सदर दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात की मरकज में शामिल होने गये थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >