Bokaro News : माॅर्निंग वॉक के दौरान तबीयत बिगड़ी, मौत

Bokaro News : जारंगडीह में मार्निंग वॉक के दौरान तबीयत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गयी.

जारंगडीह निवासी सीसीएल कर्मी गणेश चौधरी के पुत्र 32 वर्षीय विकास चौधरी की मौत शुक्रवार को हो गयी. वह मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे. चार दिनों की छुट्टी पर जारंगडीह आये हुए थे. शुक्रवार की सुबह मार्निंग वॉक के लिए दामोदर नदी की ओर निकले थे. इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी और वह छठ घाट जाने वाले रास्ते में बने चबूतरे पर लेट गये. जानकारी मिलने पर परिवार वाले पहुंचे और उसे ढोरी स्थित सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ले गये. चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. विकास की शादी कथारा में पिछले वर्ष अप्रैल माह में हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >