Bokaro News : मवेशी चुरा कर कार से ले जा रहा युवक गिरफ्तार

Bokaro News : एक युवक चोरी कर तीन मवेशियों को कार से रांची ले जाया जा रहा था. फुसरो में पुलिस ने पकड़ लिया.

फुसरो. धनबाद से चोरी कर तीन मवेशियों को कार (डब्ल्यूबी 06 एच-9454) से रांची ले जाया जा रहा था. बेरमो थाना की पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह फुसरो सब्जी मंडी के समीप इसे जब्त किया. कार चला रहे आमिर रज्जा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि चंद्रपुरा की ओर से आ रही कार को संदेह होने पर रुकने का इशारा किया गया. चालक तेजी से गाड़ी लेकर भगाने लगा. पुलिस ने पीछा किया, तो कार को फुसरो ओवर ब्रिज के नीचे खड़ा कर भागने लगा. उसे घेर कर पकड़ा गया. उसने बताया कि वह रांची स्थित लोअर बाजार क्षेत्र की आजाद बस्ती का रहने वाला है. कार उसकी है और वह धनबाद से लावारिस मवेशियों को चोरी कर रांची ले जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >