बोकारो: माराफारी थाना पुलिस ने वर्ष 2019 में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी वैभव मिश्रा (23) को उत्तर प्रदेश के हरदोई से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से 8 अगस्त 2026 को आरोपी के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.
1.60 लाख रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप
इंस्पेक्टर आजाद खान के अनुसार आरोपी के खिलाफ माराफारी थाना में कांड संख्या 56/2019 के तहत 15 सितंबर 2019 को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. आरोप है कि धोखाधड़ी के माध्यम से उसने कांड के वादी से अपने बैंक खाते में 1.60 लाख रुपये ट्रांसफर करवाये थे.
ट्रांजिट रिमांड पर बोकारो लाया गया
गिरफ्तारी के बाद हरदोई न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आरोपी को सोमवार को बोकारो लाया गया. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपी वैभव मिश्रा हरदोई जिले के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में ऊंचा थोक, देवखल बाबा मंदिर के समीप का निवासी है.
छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार और आरक्षी अबोध रजवार शामिल
