Bokaro News : चिन्मय विद्यालय में हनुमान चालीसा यज्ञ का आयोजन

Bokaro News : चिन्मय विद्यालय बोकारो में हनुमान चालीसा यज्ञ का आयोजन किया गया.

चिन्मय अमृत महत्व के तहत चिन्मय मिशन बोकारो की ओर से शनिवार को चिन्मय विद्यालय बोकारो में हनुमान चालीसा यज्ञ का आयोजन किया गया. सुबह से लगी भक्तों की भीड़ उमड़ी. 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया. 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ हुआ. स्कूल के शिक्षक व स्टूडेंट्स सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य-प्राचार्या सहित 5000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए. आयोजन चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती के मार्गदर्शन में हुआ.

दो दर्जन से अधिक थे हवन कुंड

यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण से स्कूल परिसर गूंज उठा. इससे पहले यज्ञ की शुरुआत हनुमान की पूजा से हुई. उदित पांडे व मनीष पांडे ने पूजा करायी. दो दर्जन से अधिक हवन कुंडों में श्रद्धालुओं ने आहुति दी.स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों में भक्ति भाव जगता है. मन को शांत व एकाग्र करने में मदद मिलती है. चिन्मय विद्यालय बोकारो प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय और सचिव महेश त्रिपाठी ने कहा कि गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है. मौके पर चिन्मय मिशन बोकारो के सचिव हरिहर राउत, चिन्मय विद्यालय बोकारो प्रबंधन कमेटी के कोषाध्यक्ष आरएन मलिक, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार, उप प्राचार्य रोशन शर्मा, डीपीएस-चास की प्राचार्या मनीषा तिवारी, डीएवी सेक्टर 04 के प्राचार्य एसके मिश्रा, रेनबो पब्लिक स्कूल के प्राचार्य बिपुल सिंह व डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >