Bokaro News : पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व विधायक शिवा महतो

Bokaro News : झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और डुमरी से तीन बार विधायक रहे शिवा महतो की तीसरी पुण्यतिथि शनिवार को मनायी गयी.

दुगदा. झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और डुमरी से तीन बार विधायक रहे शिवा महतो की तीसरी पुण्यतिथि शनिवार को सिजुआ स्थित शिवा महतो हाई स्कूल प्रांगण के स्मारक स्थल में मनायी गयी. मुख्य अतिथि झामुमो के डुमरी विधानसभा प्रभारी अखिलेश महतो, विशिष्ट अतिथि झामुमो जिला संयोजक मंडल सदस्य जय नारायण महतो, चंद्रपुरा प्रखंड संयोजक मंडल प्रमुख राजकुमार महतो, स्व महतो के पुत्र पूरन महतो, कार्तिक महतो, टुंडी विधायक के प्रतिनिधि मदन महतो ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि युगों-युगों तक शेरे शिवा महतो का नाम अमर रहेगा. उनके बताये मार्ग पर चलना व उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. राजकुमार महतो ने कहा कि स्व महतो शोषित, पीड़ित व असहायों को हक दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे. सूदखोरों व माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए जन आंदोलन चलाते रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो नेता नारायण महतो व संचालन युवा झामुमो नेता प्रीतम महतो ने किया. मौके पर कालीचरण महतो, अशोक महतो, विष्णु चरण महतो, मूरत महतो, ओमप्रकाश महतो, शंभू महतो, सतीश महतो, माली महतो, राजू महतो, सुभाष चंद्र महतो, कालीचरण महतो, माली महतो, खेमलाल महतो लालचंद महतो आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किये.

झामुमो उलगुलान ने भी दी श्रद्धांजलि

फुसरो. डुमरी के पूर्व विधायक शिवा महतो की तीसरी पुण्यतिथि शनिवार को मनायी गयी. झामुमो उलगुलान की ओर से चंद्रपुरा मोड़ फुसरो स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि झामुमो के जनक स्व बिनोद बिहारी महतो, पूर्व विधायक स्व शिवा महतो ने शोषण मुक्त झारखंड का जो सपना देखा था, वह आज भी पूरा नहीं हुआ. आज भी यहां के युवा रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन करने को विवश हैं. हेमंत सोरेन सरकार आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा करने और झारखंड का विकास करने में पूरी तरह विफल है. आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए एक और आंदोलन की जरूरत है. मौके पर पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी कृष्णा थापा, केंद्रीय कार्यालय सचिव शंभूनाथ महतो, छोटेलाल गुप्ता, फिरोज खान, जयकुमार टुडू, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सहोदरी देवी, जिला सचिव अलिया देवी, लक्ष्मण रवानी, राजेश कमार, वीरेंद्र चौहान, जगदीश महतो, बसंत सोनी, नीलकंठ महतो, अशोक महतो, बिनोद महतो गिरधारी महतो, पुनीत गिरि, रामकृत महतो, गणेश महतो, संतोष रजक, बद्री महतो, हरेंद्र ठाकुर, रमेश कमार, महेंद्र मंडल, लक्ष्मण हांसदा, छोटू सोरेन, संजय कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >