झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय अर्जुन मुंडा ने रविवार को बोकारो निवास में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले 12 वर्ष के समय को भारत के पुनर्निर्माण, सुशासन व गरीब कल्याण वाला बताया. कहा कि वर्ष 2014 से पहले भारत नीति-अनिश्चय व घोटालों के लिए जाना जाता था. 26 मई 2014 के बाद निर्णय, निष्ठा व नवाचार के लिए जाना जाता है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा झारखंड को मिला विशेष सम्मान मिला. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया. उलीहातू में बिरसा मुंडा म्यूजियम बना. कहा कि झारखंड में पीएम आवास योजना के तहत 8.12 लाख पक्के घर बने, उज्ज्वला योजना के तहत 40.5 लाख गैस कनेक्शन दिये गये, 1.52 करोड़ लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बने. रांची-खूंटी फोरलेन, धनबाद-गोविंदपुर फोरलेन, रांची रेलवे स्टेशन का रि डेवलपमेंट हुआ. धरती आबा योजना से गांव-गांव सड़क पहुंची.
पहले भ्रष्टाचार की शिकार हो जाती थी योजना की राशि
श्री मुंडा ने कहा कि पहले केंद्र से भेजी गयी राशि रास्ते में भ्रष्टाचार की शिकार हो जाती थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में पैसा भेज कर सिस्टम बदल दिया. श्री मुंडा ने माेदी सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक शक्ति, गरीब कल्याण, डिजिटल क्रांति सहित 12 साल में देश की 12 प्रमुख उपलब्धियाें पर चर्चा की.
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, पूर्व जिलाध्यक्ष जयदेव राय, रोहित लाल सिंह, अम्बिका खवास, शशि भूषण ओझा, जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी, जिला महामंत्री संजय सिन्हा, रामलाल सोरेन, कुमार अमित, लक्ष्मण नायक, चंद्रशेखर सिंह, विशाल गौतम, ब्रज दुबे, राजेश घोषाल, जयप्रकाश तापड़िया, दिलीप श्रीवास्तव, मनोज सिंह, विभीषण सिंह चौधरी, राजीव कंठ, विकास कुमार, अभय कुमार, मुकेश राय, भानु सिंह, प्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे.