नावाडीह प्रखंड के चपरी पंचायत की मुंगो नसिया (कर्बला) के समीप मैदान में मुंगो प्रीमियर लीग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ. उद्घाटन झामुमो के केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो, जिला प्रवक्ता गौरी शंकर महतो, समाजसेवी रऊफ हुसैन, मो निजाम ने किया. उद्घाटन मैच विराट इलेवन और सीएंडबीबी की टीम के बीच खेला गया. विराट इलेवन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी की. सीएंडबीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 93 रन का लक्ष्य दिया. किशोर ने नौ बॉल पर तीन छक्के व एक चौके की मदद से 29 रन बनाये. विराट इलेवन के दीपक कुमार ने दस रन देकर तीन विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट इलेवन की टीम 10 ओवरों में सात विकेट खोकर मात्र 62 रन ही बना सकी. इस तरह सीएंडबीबी की टीम 31 रन से विजयी रही.
टूर्नामेंट का दूसरा मैच ट्राॅफी फाइटर और सपनों का नगर गांधी नगर के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्राॅफी फाइटर ने निर्धारित दस ओवरों में चार विकेट खोकर 78 रन बनाये. गांधीनगर की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिये. आयोजन समिति के पवन कुमार मिश्रा व अमरजीत सोनी ने बताया कि टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं. आयोजन को लेकर अंपायर सचिन कुमार, लखन महतो सहित कमेटी के नीलकंठ महतो, बासुदेव महतो, आशीष ठाकुर, विक्की योगेंद्र, मासूम, नरेश आदि लगे हुए हैं.रक्तदान महादान ग्रुप का क्रिकेट टूर्नामेंट तीन जनवरी से
रक्तदान महादान ग्रुप के तत्वाधान में इस वर्ष भी किसान मजदूर स्कूल, चुग़नू-कुंदा के मैदान में तीन से 14 जनवरी तक पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर ग्रुप के सदस्यों की बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया. इसमें इंद्रलाल महतो अध्यक्ष, सतपाल कुमार महतो सचिव, अमृत कुमार उपाध्यक्ष, महेश सिंह उप सचिव, सुनील कुमार कोषाध्यक्ष व प्रदीप कुमार उप कोषाध्यक्ष चुने गये. गौतम देवा ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान रक्तदान शिविर लगाया जायेगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
