झारखंड अग्निशमन विभाग बोकारो व चास की ओर से मंगलवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत की गयी. अग्निशमन कार्यालय में कर्मियों ने दो मिनट मौन रख कर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी और सेवा भावना से कार्य करने का संकल्प लिया. अग्निशमन पदाधिकारी बोकारो भगवान ओझा ने कहा कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई में एक मालवाहक जहाज में आग लग गयी थी. अग्निशमन कार्य के दौरान 66 कर्मी वीरगति को प्राप्त हो गये थे. उन्हीं की याद में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है. श्री ओझा ने बताया कि मंगलवार को मालती लक्जरिया सिटी सेक्टर 6, सेक्टर-04 वृंदावन नर्सिंग होम, नटखट स्वीट्स, सत्यम अस्पताल में मॉकड्रिल कर लोगों को आग से बचाव का गुर सिखाया और अग्नि सुरक्षा उपकरणों के रखरखाव की जानकारी दी गयी.
Bokaro News : अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू, शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
Bokaro News : झारखंड अग्निशमन विभाग बोकारो व चास की ओर से अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत की गयी.
