Bokaro News : सोमवार की देर रात बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-01 राम मंदिर मार्केट स्थित एक मोबाइल सर्विस दुकान में आग लगने से मार्केट परिसर में अफरातफरी मच गयी. समय पर दमकल के आ जाने से बड़ा हादसा टल गया. पीड़ित दुकानदार रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि करीब रात्रि नौ बजे दुकान को बंद करके घर चले गये थे. घर जाने के बाद मार्केट के लोगों ने रात्रि 10.40 में सूचना दिया गया कि मेरे दुकान में आग लग गयी है. हालांकि जब तक दुकान पर पहुंचे तब तक दुकान में रखे सभी मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख गया था. बताया कि आग लगने से करीब 02 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. दुकानदार ने स्थानीय थाना में इस संबंध में आवेदन दे दिया है और घटना की जांच करने की मांग की है.
बड़ा हादसा टला :
मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कारणों से रात्रि में 10 बजे मार्केट के मोबाइल दुकान में लग गयी. आग की लपट देखकर आसपास के लोग जुट गये और तुरंत ही सिटी थाना और अग्निशमन दस्ते को इसकी सूचना दे दी. करीब 10 मिनट के अंदर वहां अग्निशमन दस्ता भी पहुंच गया. इस बीच आग पास की दुकानों की ओर भी फैलने लगी थी. फायर बिग्रेड के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया. आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड काे करीब 10 मिनट लगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
