Bokaro News : सिटी सेंटर के बिल्डिंग में लगी आग

Bokaro News : बोकारो सिटी सेंटर के एक बिल्डिंग में आग लग गयी.

सिटी सेंटर सेक्टर-04 स्थित प्लॉट नंबर एचबी-04 में बनी बिल्डिंग में शनिवार की करीब दोपहर 1.20 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे अफरा-तफरी मच गयी. आग बिल्डिंग के मुख्य बिजली मीटर से शुरू हुई और तारों के माध्यम से तेजी से फैल गयी. सीढ़ियों के पास धुआं भर गया. बिल्डिंग में मौजूद लोगों में दहशत फैल गयी.

ऊपरी मंजिल पर है कोचिंग संस्थान

ऊपरी मंजिल पर संचालित कोचिंग संस्थान में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे. सभी पास के भवन की दीवार पार कर सुरक्षित बाहर निकल गये. नीचे स्थित एक पार्लर में मौजूद लोगों को भी समय रहते बाहर निकाल लिया गया. सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. आग की चपेट में आने से मुख्य बिजली मीटर समेत कई विद्युत उपकरण, पैनल, एमसीबी, वायरिंग व प्लाई बोर्ड जल गये. लगभग 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >