Bokaro News : बीएंडके एरिया के फाइनेंस मैनेजर को दी गयी विदाई

Bokaro News : सीसीएल बीएंडके क्षेत्र फाइनेंस मैनेजर जी चौबे का हेडक्वार्टर स्थानांतरण हो गया है.

फुसरो, सीसीएल बीएंडके क्षेत्र फाइनेंस मैनेजर जी चौबे का हेडक्वार्टर स्थानांतरण हो गया है. शनिवार को क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें विदाई दी गयी. मौके पर श्री चौबे ने नये फाइनेंस मैनेजर प्रशांत प्रियदर्शी सिंह को कार्यभार सौंपा. जीएम संजय कुमार झा ने गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर श्री चौबे को सम्मानित किया. अधिकारियों, कर्मियों, यूनियन प्रतिनिधियों, संवेदकों और प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने उनके कार्य की सराहना की. कहा कि उन्होंने परियोजना के विस्तार और सुचारू संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. मौके पर एसओ माइनिंग केएस गैवाल, एसओपी विनय रंजन टुडू, एसओ सिविल सतीश कुमार सिन्हा, एसओएक्स मनोज कुमार, क्षेत्रीय विक्रय पदाधिकारी वीएन पांडेय, पीओ सत्येंद्र कुमार, एरिया भू राजस्व पदाधिकारी शंकर कुमार, फाइनेंस मैनेजर रघुवंश मनी, कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह, चंदन कुमार, लव कुमार आदि मौजूद थे.

सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी को दी गयी विदाई

सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह परियोजना के पेयजलापूर्ति विभाग के मैकेनिकल फीटर गाजो कुमार को सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को समारोह आयोजित कर सहकर्मियों ने विदाई दी. माला पहना कर तथा पुष्प गुच्छ भेंट देकर उन्हें सम्मानित किया गया. अधिकारियों ने शॉल ओढ़ाया तथा सहकर्मियों ने उपहार दिये. माैके पर सिविल विभाग के मो फिरदौस, सुजित कुमार, राजेश कुमार सिंह, श्रमिक संगठन के गुलाम मुस्तफा, अजय भगत, राजेश कुमार, अमजद खान, गोवर्धन सहित सहकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >