Bokaro News : सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मियों को दी विदाई

Bokaro News : इनमोसा ढोरी क्षेत्र की ओर से मकोली में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

फुसरो, इनमोसा ढोरी क्षेत्र की ओर से ऑफिसर्स क्लब सेंट्रल कॉलोनी मकोली में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी वरीय ओवरमैन अशोक कुमार सरकार और दीपक कुमार को बुके व उपहार देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि अमलो के मैनेजर मुनीनाथ सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का हिस्सा है. आरसीएमयू के शाखा सचिव गणेश मल्लाह ने उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की. कार्यक्रम का संचालन इनमोसा अमलो शाखा अध्यक्ष जयराम सिंह ने किया.

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित

मौके पर माइंस इंचार्ज संतोष कुमार, सहायक प्रबंधक कमल कुमार, सुखविंदर सिह, इनमोसा के एरिया अध्यक्ष तुलसी महतो, सचिव पवन कुमार सिंह, बीएंडके अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सचिव डीपी मौर्या, सेल ऑफिसर विवेक कुमार सिंह, अनिस कुमार लकड़ा, बालेश्वर पंडित, सुमन कुमार, हीरालाल रविदास, रामाशंकर सिंह, आनंद विश्वकर्मा, शशांक शेखर, प्रमोद सिंह, कमलेश कुमार, जोगा सिंह, विनोद सिंह, राज किशोर मिश्रा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >